Connect with us

Uncategorized

इडली बेच रहे हैं चंद्रयान-3 के टेक्नीशियन, गिरवी हैं पत्नी के गहने; सिर पर 4 लाख का कर्ज

Published

on


ऐप पर पढ़ें

चंद्रयान-3 की सफलता ने पूरे विश्व भर में भारत का झंडा बुलंद किया है। इस मिशन को सफल बनाने में इसरो के वैज्ञानिकों, कई इंजीनियर, चीफ स्टार और टेक्नीशियन ने दिन रात एक कर दिया होगा, तब जाकर चंद्रयान-3 की इबारत लिखी गई होगी। मगर जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं इसी तरह इस मिशन को लेकर भी कई रिपोर्ट्स में अलग-अलग खुलासे किए जा रहे हैं। बीबीसी की रिपोर्ट की मानें तो रांची के रहने वाले दीपक कुमार उपरारिया, जिन्होंने चंद्रयान-3 मिशन में अहम रोल अदा किया था, आज सड़कों पर इडली बेचने को मजबूर हैं। 

दीपक उपरारिया का कहना है कि उन्हें 18 महीने से सैलरी नहीं मिली है। जिसके बाद मजबूरन उन्हें यह काम करना पड़ा। इसरो के टेक्नीशियन दीपक रांची के धुर्वा एरिया के ओल्ड लेजिस्लेटिव असेंबली के सामने 15 रुपये प्लेट इडली बेचते हैं। उन्होंने इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 के लॉन्च पैड को तैयार करने में मदद की थी।

बीबीसी की रिपोर्ट की मानें तो आर्थिक तंगी से जूझ रहे दीपक उपरारिया को 18 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। बता दें हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) रांची में स्थित हैं, जिसे चंद्रयान-3 के स्पेसक्राफ्ट के फोल्डिंग प्लेटफॉर्म और स्लाइडिंग डोर बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। इसी प्रोजेक्ट के तहत दीपक उपरारिया ने चंद्रयान-3 मिशन में काम किया था।

दीपक उपरारिया की मानें तो उन्होंने इडली बेचने का काम तो शुरू कर दिया है, लेकिन उन्होंने अपनी एचईसी वाली जॉब नहीं छोड़ी। वो रोज सब कुछ मैनेज करते हैं। सुबह वो इडली बेचते हैं और फिर जॉब पर जाते हैं। जॉब से आने के बाद भी वह इडली और चाय बेचा करते हैं।

बीबीसी से बातचीत के दौरान दीपक उपरारिया ने कहा, “बुरे दौर में मैंने क्रेडिट कार्ड से अपना घर चलाया. बाद में मुझे 2 लाख रुपयों का लोन मिला. मुझे डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया. इसके बाद मैंने रिश्तेदारों से पैसे लेकर घर चलाना शुरू किया. अब तक मेरे सिर पर चार लाख रुपये का कर्ज हो चुका हूं. क्योंकि मैंने अभी तक किसी के पैसे नहीं लौटाये, इसलिए अब सबने मुझे उधार देना बंद कर दिया है। साथ ही मैंने अपनी पत्नी के गहने भी गिरवी रखकर कुछ दिनों तक घर चलाया।”



Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

केवल 14 मिनट में हो जाएगी वंदे भारत ट्रेन की सफाई, जापान की बुलेट ट्रेनों से ली सीख

Published

on

By



जिन स्टेशनों पर ऐतिहासिक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा उनमें वाराणसी, गांधीनगर, नागपुर, न्यू जलपाईगुड़ी, मुंबई सीएसएमटी, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली कैंट, कासरगोड, गुवाहाटी राउरकेला आदि शामिल हैं।



Source link

Continue Reading

Uncategorized

स्कॉटलैंड में भारतीय राजदूत को क्यों रोका गया? FBI ने खालिस्तानियों को किया अलर्ट: शाम की 5 बड़ी खबरें

Published

on

By


भारत से श्रीलंका में निपाह वायरस फैलने की आशंका कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय की महामारी विज्ञान इकाई द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय राज्य केरल से निपाह वायरस के प्रकोप को लेकर श्रीलंका में कम खतरा है। साथ ही कहा गया है कि इस खतरे से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘भारत में निपाह वायरस के प्रकोप के संबंध में श्रीलंका को कम जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।’’ पढ़ें आज शाम की 5 बड़ी खबरें।

न‍िज्‍जर की हत्‍या के बाद डर के साये में उसके साथी; FBI ने एक-एक को किया अलर्ट, जान को बताया खतरा 

कनाडा के नागरिक व खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला बीते कई दिनों से गरमाया हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी FBI और कनाडाई पुलिस ने निज्जर के साथियों को अलर्ट किया कि उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

गाली देने पर थमाया नोटिस, लेकिन राजस्थान में बिधूड़ी को बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा का 3/4 वाला प्लान क्या? 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूड़ी को पार्टी नेतृत्व की ओर से राजस्थान में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें टोंक जिले का प्रभारी बनाया गया है। बीते कुछ दिनों से बिधूड़ी सुर्खियों में हैं। दरअसल, संसद में उन्होंने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

स्कॉटलैंड में भारतीय राजदूत को गुरुद्वारा जाने से क्यों रोका गया? सिख नेता ने बताई ‘वजह’

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया। दोरईस्वामी इस सप्ताह स्कॉटलैंड के दौरे पर थे। दोरईस्वामी को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोके जाने की घटना पर एसजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने प्रतिक्रिया दी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

जवान और गदर 2 की आंधी के बीच रणबीर कपूर ने क्यों घटाई ‘एनिमल’ के लिए 50 फीसदी से ज्यादा फीस, जानिए वजह

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रणबीर और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इस मच अवेटेड फिल्म के टीजर ने लोगों ने होश उड़ा दिए है। टीजर के बाद अब दर्शकों को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

Asian Games 2023 LIVE: भारत ने जीता 10वां गोल्ड मेडल, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बनाई बढ़त

एशियन गेम्स 2023 के 7वें दिन का दूसरा गोल्ड भारत को भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने जिताया है। भारत का ओवरऑल यह 10वां गोल्ड है। भारत को शनिवार को पहला गोल्ड रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने टेनिस में दिलाया। टेनिस मिक्स डबल्स इवेंट में इस भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपी की जोड़ी को 2-1 से मात दी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।



Source link

Continue Reading

Uncategorized

स्कॉटलैंड में भारतीय राजदूत को गुरुद्वारा जाने से क्यों रोका गया? सिख नेता ने बताई ‘वजह’

Published

on

By



दोरईस्वामी इस सप्ताह स्कॉटलैंड के दौरे पर थे। दोरईस्वामी को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोके जाने की घटना पर एसजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने प्रतिक्रिया दी है।



Source link

Continue Reading
Advertisement

Uncategorized

Copyright ©2021 India Hindustan News