Connect with us

Uncategorized

भारत के लिए दोहरी खुशी; कल शांतिनिकेतन, आज होयसला मंदिर UNESCO लिस्ट में हुए शामिल

Published

on


ऐप पर पढ़ें

कर्नाटक में होयसला के पवित्र मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसला मंदिरों को UNESCO की लिस्ट में जगह मिली है। ये देश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की गवाही देते हैं। होयसला मंदिर 12वीं-13वीं शताब्दी में बनाए गए थे। होयसला राजवंश कला और साहित्य के संरक्षक माने जाते रहे, जिनकी यह राजधानी थी। मालूम हो कि होयसला के ये पवित्र स्मारक 15 अप्रैल 2014 से ही यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल थे।

होयसला मंदिरों के समूह को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘भारत के लिए यह बड़े गौरव की बात है! होयसला के पवित्र स्मारकों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। होयसला मंदिरों की शाश्वत सुंदरता और जटिल विवरण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रमाण है। यह हमारे पूर्वजों की असाधारण शिल्प कौशल को भी दर्शाता है।’

होयसला मंदिर संरक्षित स्मारक पहले ही घोषित

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के तहत तीन होयसला मंदिरों को संरक्षित स्मारक पहले ही घोषित किया जा चुका है। एएसआई की ओर से इनका संरक्षण और रखरखाव किया जाता है। कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के भव्य होयसला मंदिरों को 2022-2023 के लिए विश्व धरोहर स्थलों के लिए नामांकन के लिए अंतिम रूप दिया गया है।

शांतिनिकेतन भी यूनेस्को सूची में शामिल 

इससे पहले, रविवार को पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था। शांतिनिकेतन में ही कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने एक सदी पहले विश्वभारती की स्थापना की थी। यूनेस्को ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में यह घोषणा की। UNESCO ने कहा, ‘यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शांतिनिकेतन शामिल। भारत को बधाई।’ शांतिनिकेतन को इस सूची में शामिल करने का निर्णय सऊदी अरब में विश्व धरोहर समिति के 45वें सत्र के दौरान लिया गया। कोलकाता से 160 किमी दूर शांतिनिकेतन मूल रूप से रवींद्रनाथ टैगोर के पिता देबेंद्रनाथ टैगोर द्वारा बनाया गया एक आश्रम था, जहां जाति और पंथ से परे कोई भी, आ सकता था और शिक्षा ले सकता था।



Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

केवल 14 मिनट में हो जाएगी वंदे भारत ट्रेन की सफाई, जापान की बुलेट ट्रेनों से ली सीख

Published

on

By



जिन स्टेशनों पर ऐतिहासिक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा उनमें वाराणसी, गांधीनगर, नागपुर, न्यू जलपाईगुड़ी, मुंबई सीएसएमटी, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली कैंट, कासरगोड, गुवाहाटी राउरकेला आदि शामिल हैं।



Source link

Continue Reading

Uncategorized

स्कॉटलैंड में भारतीय राजदूत को क्यों रोका गया? FBI ने खालिस्तानियों को किया अलर्ट: शाम की 5 बड़ी खबरें

Published

on

By


भारत से श्रीलंका में निपाह वायरस फैलने की आशंका कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय की महामारी विज्ञान इकाई द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय राज्य केरल से निपाह वायरस के प्रकोप को लेकर श्रीलंका में कम खतरा है। साथ ही कहा गया है कि इस खतरे से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘भारत में निपाह वायरस के प्रकोप के संबंध में श्रीलंका को कम जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।’’ पढ़ें आज शाम की 5 बड़ी खबरें।

न‍िज्‍जर की हत्‍या के बाद डर के साये में उसके साथी; FBI ने एक-एक को किया अलर्ट, जान को बताया खतरा 

कनाडा के नागरिक व खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला बीते कई दिनों से गरमाया हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी FBI और कनाडाई पुलिस ने निज्जर के साथियों को अलर्ट किया कि उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

गाली देने पर थमाया नोटिस, लेकिन राजस्थान में बिधूड़ी को बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा का 3/4 वाला प्लान क्या? 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूड़ी को पार्टी नेतृत्व की ओर से राजस्थान में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें टोंक जिले का प्रभारी बनाया गया है। बीते कुछ दिनों से बिधूड़ी सुर्खियों में हैं। दरअसल, संसद में उन्होंने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

स्कॉटलैंड में भारतीय राजदूत को गुरुद्वारा जाने से क्यों रोका गया? सिख नेता ने बताई ‘वजह’

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया। दोरईस्वामी इस सप्ताह स्कॉटलैंड के दौरे पर थे। दोरईस्वामी को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोके जाने की घटना पर एसजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने प्रतिक्रिया दी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

जवान और गदर 2 की आंधी के बीच रणबीर कपूर ने क्यों घटाई ‘एनिमल’ के लिए 50 फीसदी से ज्यादा फीस, जानिए वजह

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रणबीर और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इस मच अवेटेड फिल्म के टीजर ने लोगों ने होश उड़ा दिए है। टीजर के बाद अब दर्शकों को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

Asian Games 2023 LIVE: भारत ने जीता 10वां गोल्ड मेडल, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बनाई बढ़त

एशियन गेम्स 2023 के 7वें दिन का दूसरा गोल्ड भारत को भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने जिताया है। भारत का ओवरऑल यह 10वां गोल्ड है। भारत को शनिवार को पहला गोल्ड रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने टेनिस में दिलाया। टेनिस मिक्स डबल्स इवेंट में इस भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपी की जोड़ी को 2-1 से मात दी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।



Source link

Continue Reading

Uncategorized

स्कॉटलैंड में भारतीय राजदूत को गुरुद्वारा जाने से क्यों रोका गया? सिख नेता ने बताई ‘वजह’

Published

on

By



दोरईस्वामी इस सप्ताह स्कॉटलैंड के दौरे पर थे। दोरईस्वामी को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोके जाने की घटना पर एसजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने प्रतिक्रिया दी है।



Source link

Continue Reading
Advertisement

Uncategorized

Copyright ©2021 India Hindustan News