Connect with us

Uncategorized

महिला आरक्षण बिल कैबिनेट से पास, विशेष सत्र में होगा पेश; PM मोदी ने फिर चौंकाया

Published

on


ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाले विधेयक को आज शाम मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोमवार को केंद्र की कैबिनेट बैठक हुई। संसद के एनेक्सी भवन में हुई यह बैठक करीब डेढ़ घंटे चली। इस बैठक के दौरान महिला आरक्षण बिल कैबिनेट से पास हो गया। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की। अपने ट्वीट में प्रहलाद पटेल ने लिखा कि महिला आरक्षण की मांग पूरा करने का नैतिक साहस मोदी सरकार में ही था, जो कैबिनेट की मंज़ूरी से साबित हो गया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया है।

कांग्रेस की आई प्रतिक्रिया

बैठक में पीएम मोदी समेत विभिन्न मंत्री शामिल हुए। संसद के विशेष सत्र का ऐलान होने के बाद से अनुमान लगाए जा रहे थे कि पीएम मोदी एक बार फिर चौंकाएंगे। सोमवार को कैबिनेट मीटिंग के दौरान पीएम मोदी के अलावा विभिन्न केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्री पीयूष गोयल, संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी, निर्मला सीतारमण समेत विभिन्न केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। वहीं, इस फैसले पर कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया आई है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिख कि महिला आरक्षण लागू करने की मांग कांग्रेस लंबे समय से कर रही थी। हम केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले का स्वागत करते हैं और बिल से जुड़ी जानकारियों का इंतजार कर रहे हैं। जयराम रमेश ने कहा कि इस चीज को इतना गुप्त रखने के बजाए, इसके बारे में सर्वदलीय बैठक में चर्चा की जा सकती थी।

खूब हुई थी कयासबाजी

गौरतलब है कि सर्वदलीय बैठक के दौरान भी महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई थी। वहीं, कांग्रेस ने लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पेश करने और इसे सर्वसम्मति से पारित कराने की सत्ता पक्ष से मांग की थी। वहीं, कैबिनेट मीटिंग को लेकर खूब कयासबाजी चल रही थी। अनुमान लगाए जा रहे थे कि कैबिनेट मीटिंग में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा कर सकती है। वहीं, कुछ लोगों का ऐसा भी कहना कि वन नेशन, वन इलेक्शन पर बात होने की उम्मीद है। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ही तरफ से महिला आरक्षण बिल को लेकर जोर दिया जा रहा था। इसलिए सबसे ज्यादा अनुमान इसी को लेकर था। सोमवार को संसद के विशेष सत्र के संबोधन के दौरान भी पीएम मोदी ने इस बारे में संकेत दिए थे। उन्होंने कहा कि संसदीय इतिहास के प्रारंभ से अब तक दोनों सदनों में कुल मिलाकर लगभग 7500 सदस्यों ने प्रतिनिधित्व किया है जिनमें करीब 600 महिला सदस्य रही हैं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे महिला सदस्यों की संख्या बढ़ती गयी है। माना जा रहा था कि यह महिला आरक्षण का संकेत है।

विपक्ष ने भी उठाई थी मांग

सदन में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनकी नेता सोनिया गांधी के प्रयास से राज्यसभा में एक बार संबंधित विधेयक पारित हो चुका था, लेकिन अब समय आ गया है कि सत्ता पक्ष महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने संबंधित विधेयक इस सत्र में पेश करे और इसे मूर्त रूप देने में भूमिका निभाए। उन्होंने विपक्षी दलों को अपने विचार रखने के लिए भी एक दिन तय करने का अनुरोध किया। तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले ने भी देश की आधी आबादी के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने वाले विधेयक को मूर्त रूप देने की मांग सरकार से की।



Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

केवल 14 मिनट में हो जाएगी वंदे भारत ट्रेन की सफाई, जापान की बुलेट ट्रेनों से ली सीख

Published

on

By



जिन स्टेशनों पर ऐतिहासिक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा उनमें वाराणसी, गांधीनगर, नागपुर, न्यू जलपाईगुड़ी, मुंबई सीएसएमटी, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली कैंट, कासरगोड, गुवाहाटी राउरकेला आदि शामिल हैं।



Source link

Continue Reading

Uncategorized

स्कॉटलैंड में भारतीय राजदूत को क्यों रोका गया? FBI ने खालिस्तानियों को किया अलर्ट: शाम की 5 बड़ी खबरें

Published

on

By


भारत से श्रीलंका में निपाह वायरस फैलने की आशंका कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय की महामारी विज्ञान इकाई द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय राज्य केरल से निपाह वायरस के प्रकोप को लेकर श्रीलंका में कम खतरा है। साथ ही कहा गया है कि इस खतरे से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘भारत में निपाह वायरस के प्रकोप के संबंध में श्रीलंका को कम जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।’’ पढ़ें आज शाम की 5 बड़ी खबरें।

न‍िज्‍जर की हत्‍या के बाद डर के साये में उसके साथी; FBI ने एक-एक को किया अलर्ट, जान को बताया खतरा 

कनाडा के नागरिक व खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला बीते कई दिनों से गरमाया हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी FBI और कनाडाई पुलिस ने निज्जर के साथियों को अलर्ट किया कि उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

गाली देने पर थमाया नोटिस, लेकिन राजस्थान में बिधूड़ी को बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा का 3/4 वाला प्लान क्या? 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूड़ी को पार्टी नेतृत्व की ओर से राजस्थान में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें टोंक जिले का प्रभारी बनाया गया है। बीते कुछ दिनों से बिधूड़ी सुर्खियों में हैं। दरअसल, संसद में उन्होंने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

स्कॉटलैंड में भारतीय राजदूत को गुरुद्वारा जाने से क्यों रोका गया? सिख नेता ने बताई ‘वजह’

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया। दोरईस्वामी इस सप्ताह स्कॉटलैंड के दौरे पर थे। दोरईस्वामी को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोके जाने की घटना पर एसजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने प्रतिक्रिया दी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

जवान और गदर 2 की आंधी के बीच रणबीर कपूर ने क्यों घटाई ‘एनिमल’ के लिए 50 फीसदी से ज्यादा फीस, जानिए वजह

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रणबीर और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इस मच अवेटेड फिल्म के टीजर ने लोगों ने होश उड़ा दिए है। टीजर के बाद अब दर्शकों को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

Asian Games 2023 LIVE: भारत ने जीता 10वां गोल्ड मेडल, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बनाई बढ़त

एशियन गेम्स 2023 के 7वें दिन का दूसरा गोल्ड भारत को भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने जिताया है। भारत का ओवरऑल यह 10वां गोल्ड है। भारत को शनिवार को पहला गोल्ड रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने टेनिस में दिलाया। टेनिस मिक्स डबल्स इवेंट में इस भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपी की जोड़ी को 2-1 से मात दी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।



Source link

Continue Reading

Uncategorized

स्कॉटलैंड में भारतीय राजदूत को गुरुद्वारा जाने से क्यों रोका गया? सिख नेता ने बताई ‘वजह’

Published

on

By



दोरईस्वामी इस सप्ताह स्कॉटलैंड के दौरे पर थे। दोरईस्वामी को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोके जाने की घटना पर एसजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने प्रतिक्रिया दी है।



Source link

Continue Reading
Advertisement

Uncategorized

Copyright ©2021 India Hindustan News