Connect with us

Uncategorized

गृह मंत्री अमित शाह के घर का पता पूछ रहे थे 6 लोग, दिल्ली पुलिस में मचा हड़कंप, रास्ते में सभी को किया गिरफ्तार

Published

on

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

PM मोदी ने देश को समर्पित कीं 9 वंदे भारत एक्सप्रेस, 11 राज्यों को बड़ी सौगात

Published

on

By


ऐप पर पढ़ें

Nine News Vande Bharat Express- 24 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी 11 राज्यों को बड़ा गिफ्ट देते हुए नौ वंदे भारत एक्सप्रेस देश को समर्पित कीं। पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये नौ ट्रेनें ग्यारह राज्यों राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में चलेंगी। ये सुपर फास्ट ट्रेनें अपने मार्गों पर सबसे तेज़ ट्रेन होंगी और यात्रियों का काफी समय बचाने में मदद करेंगी।

रविवार 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश को नौ वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी। ये वंदे भारत एक्सप्रेस राजस्थान, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, बिहार, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेंगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया।

त्योहारी सीजन से पहले बड़ी सौगात

त्योहारी सीज़न की शुरुआत के साथ रेलवे ने नौ नई वंदे भारत ट्रेनें देश को समर्पित की हैं। ये ट्रेनें 11 राज्यों से होकर गुजरेंगी। अधिकारियों के अनुसार, बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच काचीगुडा-यशवंतपुर ट्रेन सेवा कम से कम यात्रा समय के साथ दोनों शहरों के बीच सबसे तेज़ ट्रेन होगी। इसी तरह, विजयवाड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रूट की ट्रेन इस रूट पर पहली और सबसे तेज ट्रेन होगी।

किन रूट पर चलेंगी नई ट्रेनें

24 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाने वाली सभी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची-

उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस

हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

विजयवाड़ा-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस

पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस

राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस

रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस

कितने घंटे में तय होगा सफर

राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी और कासरगोड-तिरुवनंतपुरम रूट पर नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मौजूदा ट्रेनों से लगभग तीन घंटे तेज होंगी। हैदराबाद-बेंगलुरु और तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें क्रमशः ढाई घंटे और दो घंटे से अधिक तेज होंगी। जबकि रांची-हावड़ा, पटना-हावड़ा और जामनगर-अहमदाबाद रूट करीब एक घंटे तेज होगी। उदयपुर-जयपुर मार्ग पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मौजूदा सेवाओं की तुलना में आधे घंटे पहले गंतव्य पर पहुंच जाएगी।

गौरतलब है कि मेक इन इंडिया के तहत साल 2019 में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत की गई थी। पीएम मोदी ने उसी साल 15 फरवरी को दिल्ली और वाराणसी के बीच पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। ये भारत की पहली स्वदेशी ‘सेमी हाई स्पीड’ ट्रेनें तमिलनाडु के चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में निर्मित की गई हैं।



Source link

Continue Reading

Uncategorized

Chandrayaan-3 MahaQuiz- मन की बात में PM मोदी ने फिर किया चंद्रयान-3 का जिक्र, लोगों से खास अपील

Published

on

By


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों, खासकर छात्रों से चल रहे चंद्रयान 3 महाक्विज में भाग लेने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो शो ‘मन की बात’ के 105वें एपिसोड में कहा, “मैं छात्रों से चंद्रयान-3 महाक्विज में भाग लेने का अनुरोध करता हूं, जिससे उन्हें देश के चंद्र मिशन के बारे में जानने में मदद मिलेगी।”

23 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के बाद भारत ने इतिहास रच दिया था। लैंडिंग के बाद, विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने एक के बाद एक चांद पर कई तत्वों की खोज की। प्रज्ञान ने 14 दिनों तक चांद का भ्रमण किया। क्योंकि अंधेरा होने की सूरत में चांद पर तापमान -200 डिग्री तक चला जाता है। 

लैंडर और रोवर – जिनका कुल वजन 1,752 किलोग्राम है – को वहां के परिवेश का अध्ययन करने के लिए एक चंद्र दिन की अवधि (लगभग 14 पृथ्वी दिवस) तक संचालित करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। हालाँकि, इसरो को उम्मीद है कि उन्हें पुनर्जीवित किया जा सकता है, अब जब चंद्रमा पर सूर्य फिर से उग आया है, और वे वहां प्रयोग और अध्ययन जारी रखेंगे।

पीएम मोदी की खास अपील

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा, “जब चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाला था, तो करोड़ों लोग एक साथ अलग-अलग माध्यमों से हर पल इस घटना को देख रहे थे। इसरो के यूट्यूब लाइव चैनल पर 80 लाख से अधिक लोगों ने इस घटना को देखा – जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यह दिखाता है कि लाखों भारतीय चंद्रयान-3 से कितनी गहराई से जुड़े हुए हैं।” 

इसरो का चंद्रयान-3 महाक्विज़ क्या है?

इसरो वर्तमान में अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धि का सम्मान करने वाले समारोहों के हिस्से के रूप में MyGov प्लेटफॉर्म पर चंद्रयान 3 महा क्विज़ का आयोजन कर रहा है। चंद्रयान 3 पर इस MyGov क्विज़ का उद्देश्य छात्रों को इस चंद्र मिशन के महत्व और सफल परिणामों को समझाना है, जिसने भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक मंच पर ला खड़ा किया है।

चंद्रयान-3 महाक्विज की डिटेल

चंद्रयान 3 महाक्विज में भाग लेने के लिए, नागरिकों को MyGov पर एक पर्सनल अकाउंट बनाना होगा। चंद्रयान-3 महाक्विज़ के लिए पंजीकरण कैसे कर सकते हैं- 

-https://isroquiz.mygov.in पर क्लिक करें

-“अभी भाग लें” बटन पर क्लिक करें।

-नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, लिंग, देश, राज्य और जिला जैसे विवरण दर्ज करें।

-“आगे बढ़ें” पर क्लिक करें।

-पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।

-ओटीपी दर्ज करें और प्रश्नों के उत्तर देना शुरू करें।

उद्देश्य

चंद्रयान-3 महा क्विज़ का उद्देश्य भारत के चंद्र मिशन की सफलता का जश्न मनाना और छात्रों को चंद्रयान-3 के बारे में और अधिक जानने के लिए प्रोत्साहित करना है। क्विज़ में 10  प्रश्न शामिल हैं, जिन्हें पांच मिनट या 300 सेकंड में हल किया जा सकता है। प्रश्नों के सफल उत्तर पर उम्मीदवारों को ई-प्रमाणपत्र से पुरस्कृत किया जाता है। सभी प्रश्नोत्तरी प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त नकद पुरस्कार हैं। एक उम्मीदवार केवल एक बार ही इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकता है।



Source link

Continue Reading

Uncategorized

राघव-परिणीति की शादी की रस्में शुरू, पत्नियों संग उदयपुर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान; ऐसे हुआ वेलकम

Published

on

By



बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा की शादी का जश्न राजस्थान के उदयपुर में शुरू हो गया है। दोनों आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 



Source link

Continue Reading

Uncategorized

Copyright ©2021 India Hindustan News