संसद में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी अपने ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखे कटाक्ष किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भी बहुत से लोगों की सुई 2014 पर ही अटकी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के रवैये से ऐसा लगता है कि वे अगले 100 साल तक सत्ता में नहीं आना चाहते। आपने ही जब ऐसी तैयारी कर ली है तो फिर हमने भी कर रखी है। कांग्रेस पर बरसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 1994 में आप गोवा में पूर्ण बहुमत से जीते थे। 28 साल हो गए आपको गोवा ने स्वीकार नहीं किया।
पीएम मोदी ने कहा कि इसी तरह बीते तीन दशकों से आप त्रिपुरा से नहीं जीते हैं। बंगाल में 1972 में आपको पसंद किया था। यूपी और बिहार में 1989 के बाद से लोगों ने आपको पसंद नहीं किया है। तमिलनाडु के लोगों ने 1962 में यानी आपको 60 साल पहले मौका दिया था। तेलंगाना के गठन का आप श्रेय लेते हैं, लेकिन वहां की जनता ने आपको स्वीकार नहीं किया। झारखंड को बने 20 साल से ज्यादा हो गए, लेकिन कांग्रेस वहां चोर दरवाजे से ही सत्ता में रहती है।
उन्होंने कहा कि सवाल चुनाव का नहीं है बल्कि नेक नीयती का है। जहां भी लोगों ने सही राह पकड़ ली है, वहां आप लौट नहीं पाए। हम एक चुनाव हार जाएं तो महीनों चिंतन चलता है। लेकिन आप इतने चुनाव हार गए, फिर भी न तो आपका अहंकार जाता है और न ही आपका ईको सिस्टम ऐसा करने देता है। शायराना अंदाज में पीएम मोदी ने कहा, ‘वे दिन को रात कहो तो तुरंत मान जो, नहीं मानोगे तो वे दिन में नकाब ओढ़ लेंगे। जरूर हुई तो हकीकत को थोड़ा बहुत मरोड़ लेंगे। वो मगरूर हैं खुद की समझ पर बेइंतहां, उन्हें आईना मत दिखाओ, वे आईने को भी तोड़ देंगे।’
अंध विरोध तो लोकतंत्र के अनादर जैसा है: PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष में आज देश अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी की इस लड़ाई में जिन-जिन लोगों ने योगदान दिया, वे किसी दल से थे या नहीं। उन सबसे परे उठकर देश के लिए जीने वाले और जवानी खपाने वाले लोगों को स्मरण करने का यह अवसर है। उनके सपनों को याद करते हुए कुछ संकल्प लेने का अवसर है। हम सभी संस्कार, स्वभाव और व्यवस्था से लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्ध लोग हैं। यह सही है कि आलोचना जीवंत लोकतंत्र का एक आभूषण है, लेकिन अंध विरोध लोकतंत्र का अनादर है।
‘कांग्रेस ने तो हद ही कर दी, कोरोना टीकों पर भी हुई राजनीति’
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मानवता 100 साल का सबसे बड़ा संकट झेल रही है। जिन लोगों ने अतीत के आधार पर ही भारत का आकलन किया, उन्हें लगता था कि भारत यह लड़ाई लड़ पाएगा। भारत खुद को बचा नहीं पाएगा, लेकिन आज स्थिति क्या है। मेड इन इंडिया कोविड टीके दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावी हैं। आज भारत शत-प्रतिशत पहली डोज के निकट पहुंच रहा है। लगभग 80 फीसदी सेकेंड डोज का भी पड़ाव पूरा कर लिया है। कोरोना एक वैश्विक महामारी थी, लेकिन उसे भी दलगत राजनीति के लिए उपयोग में लाया जाए तो क्या यह मानवता के लिए सही है।
कांग्रेस के विरोध पर मोदी बोले- मैंने तो किसी का नाम नहीं लिया
पीएम मोदी की कोरोना को लेकर टिप्पणी पर कांग्रेस ने जब विरोध किया तो पीएम मोदी ने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन अब नाम लेकर कहता हूं कि कांग्रेस ने तो हद कर दी। पहली लहर के दौरान जब देश लॉकडाउन का पालन कर रहा था और दुनिया कह रही थी कि जो जहां है वहीं रुकें। तब कांग्रेस के लोगों ने मुंबई के रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर लोगों को प्रोत्साहित किया कि वे शहर से निकलें। लोगों को प्रेरित किया गया कि महाराष्ट्र में हमारे ऊपर जो बोझ है, वह थोड़ा कम हो। आप जहां के भी हैं, वहां जाकर कोरोना फैलाओ।
केजरीवाल सरकार ने तो माइक लगाकर कहा कि निकल जाएं लोग
दिल्ली की आप सरकार भी तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने तो गाड़ियों पर माइक बांधकर लोगों से कहा कि आप लोग निकल जाएं। इसके चलते यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में जहां कोरोना की तीव्रता नहीं थी, वहां भी कोरोना ने लोगों को अपने लपेटे में ले लिया है। यह कैसी राजनीति है, जिसने मानव जाति पर आए संकट में भी मौका नहीं गंवाया। कांग्रेस के आचरण से मैं ही नहीं बल्कि पूरा देश अचंभित है। कुछ लोगों ने जिस तरह से व्यवहार किया, उससे यह सवाल खड़ा होता है कि क्या यह देश और उसके लोग आपके नहीं हैं।
कुछ लोगों को लगता था कि कोरोना मोदी की छवि ध्वस्त कर देगा
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता था कि कोरोना मोदी की छवि को चपेट में ले लेगा। महात्मा गांधी की स्वदेशी की बात थी। मोदी जब वोकल फॉर लोकल की बात करता है तो आप उससे अलग क्यों हटते हैं। महात्मा गांधी के स्वदेशी के निर्णय को आगे बढ़ाएं। आप महात्मा गांधी के सपनों को सच होते नहीं देखना चाहते। आज पूरी दुनिया में कोरोना ने जगह बना ली है, लेकिन आपने उसका भी मजाक बनाया। उसका भी विरोध किया। यदि आप लोगों को योग के लिए प्रेरित करते तो उससे क्या नुकसान होता।
जिन स्टेशनों पर ऐतिहासिक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा उनमें वाराणसी, गांधीनगर, नागपुर, न्यू जलपाईगुड़ी, मुंबई सीएसएमटी, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली कैंट, कासरगोड, गुवाहाटी राउरकेला आदि शामिल हैं।
भारत से श्रीलंका में निपाह वायरस फैलने की आशंका कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय की महामारी विज्ञान इकाई द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय राज्य केरल से निपाह वायरस के प्रकोप को लेकर श्रीलंका में कम खतरा है। साथ ही कहा गया है कि इस खतरे से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘भारत में निपाह वायरस के प्रकोप के संबंध में श्रीलंका को कम जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।’’ पढ़ें आज शाम की 5 बड़ी खबरें।
निज्जर की हत्या के बाद डर के साये में उसके साथी; FBI ने एक-एक को किया अलर्ट, जान को बताया खतरा
कनाडा के नागरिक व खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला बीते कई दिनों से गरमाया हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी FBI और कनाडाई पुलिस ने निज्जर के साथियों को अलर्ट किया कि उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
गाली देने पर थमाया नोटिस, लेकिन राजस्थान में बिधूड़ी को बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा का 3/4 वाला प्लान क्या?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूड़ी को पार्टी नेतृत्व की ओर से राजस्थान में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें टोंक जिले का प्रभारी बनाया गया है। बीते कुछ दिनों से बिधूड़ी सुर्खियों में हैं। दरअसल, संसद में उन्होंने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
स्कॉटलैंड में भारतीय राजदूत को गुरुद्वारा जाने से क्यों रोका गया? सिख नेता ने बताई ‘वजह’
ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया। दोरईस्वामी इस सप्ताह स्कॉटलैंड के दौरे पर थे। दोरईस्वामी को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोके जाने की घटना पर एसजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने प्रतिक्रिया दी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
जवान और गदर 2 की आंधी के बीच रणबीर कपूर ने क्यों घटाई ‘एनिमल’ के लिए 50 फीसदी से ज्यादा फीस, जानिए वजह
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रणबीर और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इस मच अवेटेड फिल्म के टीजर ने लोगों ने होश उड़ा दिए है। टीजर के बाद अब दर्शकों को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
Asian Games 2023 LIVE: भारत ने जीता 10वां गोल्ड मेडल, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बनाई बढ़त
एशियन गेम्स 2023 के 7वें दिन का दूसरा गोल्ड भारत को भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने जिताया है। भारत का ओवरऑल यह 10वां गोल्ड है। भारत को शनिवार को पहला गोल्ड रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने टेनिस में दिलाया। टेनिस मिक्स डबल्स इवेंट में इस भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपी की जोड़ी को 2-1 से मात दी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
दोरईस्वामी इस सप्ताह स्कॉटलैंड के दौरे पर थे। दोरईस्वामी को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोके जाने की घटना पर एसजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने प्रतिक्रिया दी है।